Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गम्भीरी पुल

 गम्भीरी पुल 

दुर्ग को जाने वाले मार्ग पर हमें लगभग 566 फीट (172.5 मीटर) लम्बा पुल पार करना पड़ता है। यह “गम्भीरी पुल" कहलाता है जो बेड़च की सहायक नदी गम्भीरी पर बना हुआ है। इसका निर्माण अलाउद्दीन खिलजी के पुत्र खिज़रखां ने करवाया, जो खिलजी की चित्तौड़-विजय के बाद यहाँ का सुबेदार रहा था। यह सुदृढ़ पुल मुसलमान (सार सैनिक) शैली का है। पुल के किनारे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का बस स्टैण्ड है। जहां से सभी स्थानों के लिए बसें उपलब्ध हैं।

पुल को पार कर हम पुराने बस स्टैण्ड पर पहुँचते हैं जहाँ से दो मार्ग दुर्ग को जाते हैं, जो आगे चलकर दुर्ग के प्रथम द्वार पर आपस में मिल जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

 कुम्भश्याम का मन्दिर